मथुरा, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव कादौना में गुरुवार को वार्षिक कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों पहलवानों ने भाग लिया। 71 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती सौरभ पहलवान सांचौली और ओमप्रकाश पहलवान पहाड़ी हरियाणा के बीच बराबरी पर छूटी, जिसके बाद दोनों को सम्मानित किया गया। दंगल का शुभारंभ केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी व ग्राम प्रधान डालचंद बैनीवाल ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। करीब एक दर्जन कुश्तियां हुईं, वहीं लड़कियों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। नरदेव चौधरी ने कहा कि मल्ल विधा ब्रज की प्राचीन परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रधान डालचंद बैनीवाल ने अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मोहन सिंह, हरिआम चौधरी, धर्मेन्द्र रावत, डालचंद बठैनकलां, मोहन चाचा, भगवान सिंह, रामकिशन फौजी, दिनेश कुमार, राज...