कादे में वैष्णवी महायज्ञ और श्रीराम कथा शुरू
चतरा, मई 23 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कादे में शनिवार को पांच दिवसीय मां वैष्णवी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही भजन-कीर्तन एवं प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसके बाद प्रात: 5 बजे श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा कैंडी नगर मध्य विद्यालय होते हुए टटरा नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। यज्ञ स्थल पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- कठनी गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा पूरे आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.