वाराणसी, फरवरी 27 -- चौबेपुर, संवाद। होली के मद्देनजर वाराणसी-औड़िहार रेलखंड पर कादीपुर में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज को गुरुवार देर शाम आवागमन के लिए खोल दिया गया। लम्बे समय से क्षेत्रवासी इसकी मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद आरओबी चालू होने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को सेतु निगम के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन की मौजूदगी में अजगरा विस क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने औपचारिक रूप से पुल को आवागमन के लिए खुलवाया। इससे अजाव, गरथैली, धौरहरा, कादीपुर, मुनारी, खेतलपुर, बेड़ोडीह, बर्थरा खुर्द, हड़ियाडीह, परानापुर, कौआपुर सहित कई गांवों के लोगों राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...