चाईबासा, मार्च 14 -- नोवामुंडी, संवाददाता । शुक्रवार को कादाजामदा पंचायत के काबरा गुटू टोला में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में युवक को पीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची नोवामुंडी पुलिस ने पिचुआ स्कूल के निकट से जख्मी हालत में इलाज के लिए नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार घटना के पहले कबरागुटू गांव के आसपास के इलाके में एक अजनबी को घूमते देखा गया था। ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ा और पूछताछ के बाद बुरी तरह पिटाई कर दी। व्यक्ति के सिर, हाथ-पैर और पूरे शरीर में अंदरूनी चोट लगी है। अज्ञात व्यक्ति की पिटाई की सूचना मिलते ही गांव के मुंडा राहुल पूर्ति ने नोवामुंडी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...