नई दिल्ली, मई 1 -- बॉलीवुड एक्टर कादर खान को उन चुनिंदा कलाकारों में गिना जाता है, जो गजब के एक्टर होने के साथ-साथ एक कमाल के डायलॉग राइटर और निर्देशक भी थे। वह जिस भी किरदार को निभाते थे उसे जीवंत कर दिया करते थे। कॉमेडी हो या फिर ड्रामा, कादर खान हरफौना एक्टर थे जो हर किरदार में उतर जाते थे। कम लोग जानते हैं कि कादर खान ने फिल्मों में विलेन बनना चुना नहीं था, बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था जिसकी वजह से फिल्ममेकर्स ने यह तय कर लिया कि विलेन का किरदार फिल्मों में वही किया करेंगे। कादर खान ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था।अमिताभ बच्चन ने मेकर्स को दिया सुझाव कादर खान ने कहा, 'नाडियाडवाला फैमिली ने एक फिल्म शूट की थी अदालत, जिसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल था। उन्होंने उस फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया था। उस फिल्म ...