गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में रसोई गैस की किल्लत पैदा कर अवैध मुनाफा कमाने वाले एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में इंडेन गैस प्लांट के पास बुधवार को छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जो बीते कई दिनों से उपभोक्ताओं के हक के सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के लिए अवैध तरीके से सिलेंडर का भंडारण कर रहा था। कादरपुर के प्लॉट में छिपाया था खजानाजांच में सामने आया है कि आरोपी सुशील कुमार ने कादरपुर इलाके में एक ठिकाना बना रखा था। वह गैस एजेंसियों से ग्राहकों की डिलीवरी के नाम पर सिलेंडर उठाता था, लेकिन उन्हें घरों तक पहुंचाने के बजाय इस प्लॉट में छिपा देता था। सूचना के आधार पर जब टीम ने सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल रोड पर रेड की, तो वह...