आगरा, अप्रैल 26 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज गंगा पुल पर रविवार की शाम करीब चार बजे कैंटर चालक ने लापरवाही से चलाकर बाइक सवार दंपति रौंद दिए। दुर्घटना में दंपति व उसके दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। शिनाख्त के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम करीब चार बजे कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति व उनके मासूम बेटे की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। जबकि एक महिला, एक युवक व बच्चा मृतावस्था में पड़ा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतकों की शिनाख्त थ...