आगरा, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के बाद से कादरगंज घाट पर सफाई कार्य नहीं होने से नदी किनारे कूड़ा व कचरा बिखरा पड़ा है। श्रद्धालु गंगा स्नान करने आए तो पुराने वस्त्र, पॉलीथिन व कचरा गंगा घाट पर छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने कादरगंज गंगा घाट पर अभियान चलाकर सफाई कार्य कराने की मांग की है। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने व कांवड़ भरने के लिए कादरगंज घाट पर आए थे। उसके बाद गंगा घाट पर सफाई कार्य कराने की सुध किसी को नहीं आई। घाट पर जगह-जगह पॉलीथिन, फूल मालाएं, पूजा सामिग्री आदि पड़े होने से गंदगी के ढेर लगे हुए है। घाट के चारो तरफ गंदगी पसरी दिखाई दे रही है। कादरगंज घाट जनपद के प्रमुख गंगा घाटों में है। इस घाट पर हजारों की संख्या में लोग गंगा स्न...