आगरा, अप्रैल 7 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव कादरगंज में जलभराव व गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। प्रधान व अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में बस अड्डे से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़ी एक गली लंबे समय से निर्माण के अभाव में बदहाल पड़ी हुई है। गली में जगह-जगह कीचड़, जलभराव और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों की मानें तो कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। गत दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद से गली में पूरी तरह दलदल बना हुआ है। स्थानीय निवासी घारम सिंह ने बताया कि अन्य कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.