गंगापार, मार्च 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने कात्यायनी स्वरूपा मां शीतला की विधिवत पूजा अर्चना कर मत्था टेका।इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। इस दौरान सुबह से ही रामनगर के मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से आयी सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...