कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन महिषासुर मर्दिनी मां कात्यायनी के पूजन की धूम रही। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पहुंचकर जयकारों के साथ आदिशक्ति के छठवें स्वरूप माता का पूजन कर दुर्गुणों व कुसंस्कारों से मुक्ति व कल्याण की कामना की। पूरे दिन घरों व मंदिरों में या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थित: नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यैं नमो नम: के मंत्र गूंजते रहे।चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही आदिशक्ति के छठवें स्वरूप माता कात्यायनी के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों के पट खुलते ही शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। अमरौधा ब्लॉक के कथरी गांव के पास कलिंद्री तट पर स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में विशेष पूजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.