चाईबासा, जून 7 -- जेटेया थानांतर्गत कातिकोड़ा गांव के स्कूल साई निवासी सोमवारी गोप ( 19) नामक युवती का ने शुक्रवार दिन को लगभग बारह बजे घर में साड़ी को गले में फंदे डालकर खुदकुशी कर ली।सूचना मिलने पर जेटेया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सोमवारी गोप अपने सहेलियों के साथ झींकपानी के चोया गांव में आयोजित छाता पर्व देखने गई थी।पर्व देखने के बाद शुक्रवार को सुबह गांव लौटी थी।उसने दिन के करीब ग्यारह बजे कमरे के भीतर प्रवेश करने के बाद गले में साड़ी फांदकर खुदकुशी की थी।घटना के समय उनके सभी पांचों भाई-बहन घर पर नहीं थे।गांव के लोग घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई जेटेया थाने पुलिस ने थाने में यूडी केस दर्ज कर खुदकुशी की वजह जानने ...