वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में 14वें दिन सोमवार को काढ़ा प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भारी उमड़ी रही। सोमवार को अंतिम काढ़ा प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। मंगलवार को प्रभु सकुटुंब स्वस्थ होकर पुन: भक्तों को दर्शन देंगे। इसके साथ ही रथयात्रा मेले की तैयारियां भी शुरू हो गईं। मंदिर के पुजारी राधेश्याम पांडे ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन भगवान को काढ़ा अर्पित किया गया है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे भगवान का सफेद परिधान में शृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। भगवान स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देंगे। उन्हें प्रथम परवल का जूस भोग लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा इसके पश्चात नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर प्रभु को अर्पित किया जाएगा। दर्शन-पूजन और भोग-प्रसाद के साथ...