कटिहार, जुलाई 3 -- बरारी, संवाद सूत्र अमृत स्टेशन योजना के तहत काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेल प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बने 35 से अधिक मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने तक करीब 45 मकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार काढ़ागोला रेलवे स्टेशन का चयन अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है। इसके तहत स्टेशन का आधुनिक स्वरूप विकसित किया जा रहा है। योजना में स्टेशन परिसर में पार्किंग का निर्माण,यात्री सुविधाओं का विस्तार तथा स्टेशन को मुख्य मार्ग से सीधे जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- काढ़ागोला रेलवे स्टेशन परिसर से हटा अतिक्रमण,...