कटिहार, मार्च 25 -- बरारी। बरारी प्रखंड के काढ़ागोला घाट स्थित 10 नंबर ठोकर पर चल रहे नोज मरम्मति कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। यह कार्य करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार नोज की मरम्मति के लिए नए तरीके से लोहे के जालीदार तार (क्रेट वायर) में नया बोल्डर भरकर लगाने का प्रावधान है। ताकि ठोकर को मजबूती मिल सके और कटाव से बचाव हो। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण उमेश सिंह,रामधनी महतो,उमाकांत सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि 10 नंबर ठोकर पर बने पुराने रिंग बांध को जेसीबी मशीन से खोदकर उसमें लगे पुराने बोल्डर को निकाला जा रहा है। इन बोल्डरों को स्टोर कर प...