कटिहार, अप्रैल 29 -- सेमापुर। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह (श्मशान घाट) निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय ग्रामीण नवीन चौधरी, मनोज शाह, अमन कुमार सिंह, मनीष कुमार, समीर चौधरी, रंजीत मंडल कहना है कि यह घाट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है, बावजूद इसके यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि काढ़ागोला घाट वर्षों से आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए अंतिम संस्कार का मुख्य स्थान रहा है। लेकिन यहां शव दाह के लिए न तो पक्का मंच है और न ही छाया, पानी, लकड़ी रखने या बैठने की समुचित व्यवस्था है।खासकर यह भी पढ़ें- काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग बारिश और बाढ़ के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब गंगा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.