कटिहार, फरवरी 7 -- सेमापुर,संवाद सूत्र काढ़ागोला गंगा घाट बदहाली का शिकार बना हुआ है। गंगा स्नान, पूजा-पाठ, छठ, कार्तिक पूर्णिमा, मकर संक्रांति और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों पर हजारों श्रद्धालु इस घाट पर पहुंचते हैं लेकिन मूलभूत सुविधा के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नवीन चौधरी, विकास कुमार, मोहन कुमार, मनोज कुमार का कहना है कि घाट तक जाने वाले रास्ता की स्थिति खराब है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि काढ़ागोला गंगा घाट का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाए। इसमें हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल, बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हों। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिलाधिकारी व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.