रांची, मार्च 17 -- रातू,प्रतिनिधि। पूर्वी पंचायत के काठीटांड़ के नीचे मुहल्ला धुमकुड़िया के बगल में पानी के लिए ग्रामीण काफी परेशान हैं। एक ही चापानल पर सुबह-शाम पानी के लिए लाईन लग रही है। स्थानीय राजेश गोप ने बताया कि बस्ती में सप्लाई के लिए दो जलमीनार है, दोनों में पानी नहीं है। एक का मोटर खराब होने के चलते पानी नहीं भर रहा है, दूसरे में बोरिंग फेल होने से पानी नहीं है। स्थानीय लोग चाहते है कि जो चापानल ठीक है उसमें जलमीनार बनाई जाए, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। वही पिर्रा में नल से जल योजना के लिए घर-घर पानी सप्लाई के लिए लगी पाइप दर्जनों जगह से फट चुकी है, जिसके कारण हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...