रांची, मई 25 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काठीटांड चौक पर सोमवार तड़के करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे पियागो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। शादी से लौट रहे थे सभी घायलजानकारी के अनुसार सभी लोग कांके के हातमा में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर मांडर थाना क्षेत्र के मलटोटी गांव लौट रहे थे। घायलों की पहचान मीना देवी, वीणा उरांव, सुभाष उरांव, चलकी उराईन, संगीता उरांव, सुकरा उरांव, रॉकी सिंह, लुका उरांव और कैलाश उरांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में वीणा उरांव और सुभाष उरांव को रिम्स रेफर किया गया।फरार ट्रक चाल...