रांची, मई 31 -- रातू, प्रतिनिधि। काठीटांड़ चौक पर बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक पर गोलचक्कर और ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन फंड के अभाव में काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने ट्रैफिक एसपी और डीडीसी से बातचीत कर जल्द समाधान की मांग की है। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक लाइट लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य लंबित है। फंड मिलते ही गोलचक्कर और ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी रातू चैंबर ऑफ कॉमर्स को भी दी गई है।

समस्या का समाधान जिप अध्यक्ष ने डीडीसी से फंड उपलब्ध कराने क...