काठीकुंड थाना परिसर में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि
दुमका, जुलाई 2 -- काठीकुंड/प्रतिनिधि। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद अमरजीत बलिहार जवान को पुण्यतिथि पर काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी ने माला अर्पण किया। इस अवसर पर आज गुरुवार को काठीकुंड थाना परिसर में शाहिद अमरजीत बलिहार का शहादत दिवस मनाया गया। बता दें की घटना 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमीनी गांव के पास हुई थी। एसपी बलिहार सुरक्षा कर्मियों के साथ दुमका में पुलिस उपमहादनिरीक्षक की बैठक में भाग लेने के बाद पाकुड़ लौट रहे थे। तभी जमीनी गांव के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसपी अमरजीत बलिहार के अलावा मनोज हेंब्रम, संतोष मंडल, राजीव कुमार शर्मा, अंगरक्षक चंदन थापा और चालक वीरेंद्र श्रीवास्तव शहीद हो गए थे। यह भी पढ़ें- शहीद आईपीएस अमरजीत बलिहार की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.