दुमका, मई 26 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड में शनिवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। झिरका पंचायत में 11 हजार वोल्ट के बिजली का आठ पोल टूट जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तेज बारिश और हवा के कारण यह घटना हुई है, पोल टूटने के बाद प्रधान टोला, सरसाबाद हरिजन टोला, झिरका गांव जैसे दर्जनों गांव में अंधेरा छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को रात भर बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में घरों में रोशनी ना होने और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तीन दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं बिजली यह भी पढ़ें- रविवार शाम से हुई गुल बिजली, सोमवार को सुबह हुई ब...