दुमका, जून 9 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा चौक के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। इस घटना में घर में मौजूद दादी और उनकी पोती बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार दुमका की ओर जा रहे ट्रेलर (जेएच 04 एडी 6245) अचानक नियंत्रण खो बैठा और आलूबेड़ा निवासी जेबुननिशा बीबी के घर के मुख्य हिस्से तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की टक्कर से घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़िता जेबुननिशा बीबी ने बताया कि घटना के कुछ क्षण पहले ही वह अपनी पोती के साथ घर के दूसरे कमरे में गई थी। यह भी पढ़ें- गोपीकांदर में चार वाहने आपस में टकराई,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती इसी दौरान तेज आवाज के साथ ट्रेलर घर में घुस गया। यदि वे...