बरेली, मई 24 -- नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई ताइक्वांडों प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे बरेली के खिलाड़ियों का झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार व प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सम्मानित किया। काठमांडू के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वांडो, एशियन ताइक्वांडो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वांडो जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग कर पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। पदक जीतने वालों में बरेली के अनिल बॉबी, पंकज शर्मा, अजय पाल सिंह, संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को माला पहनाकर राज्यपाल व वन मंत्री ने सम्मानित कर सभी को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन...