लखनऊ, जनवरी 29 -- काठमांडू में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट हुईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कम दृश्यता के चलते काठमांडू एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। कुवैत से काठमांडू जा रही जजीरा एयरलाइंस की उड़ान (जे 9539) को सुबह 6:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। मौसम में सुधार होने के बाद विमान को काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से काठमांडू जा रही एयर अरेबिया की उड़ान (जी 9536) भी काठमांडू एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने के बाद सुबह 7:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। इस उड़ान में 167 यात्री सवार थे। दोनों विमानों को करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया ...