महाराजगंज, सितम्बर 7 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में जलप्रलय के बाद रास्तों के प्रभावित होने से कई दिनों से सोनौली में नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, जरूरी सामानों की मांग बढ़ने और कुछ वैकल्पिक रास्तों से छोटी गाड़ियों से समान काठमांडू पहुंचाया जा रहा है। लेकिन सीधे रास्ते काठमांडू मालवाहक न जा पाने के कारण सीमा पर मालवाहकों की कतार लगी है। वैकल्पिक मार्गों से यात्रियों की आवाजाही होने लगी है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश की आपूर्ति व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख राजमार्गों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नेपाल अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भारत से बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, दवाइयां, खाद्य स...