हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉर्बेट क्रिकेट अकादमी को 120 रनों से हराया। जीएनजी क्रिकेट एरैना में खेले गए मुकाबले में कॉर्बेट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 38वें ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओम ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा गर्वित ने 22, जबकि कुनाल और विक्की ने 21-21 रनों का उपयोगी योगदान दिया। कॉर्बेट अकादमी की तरफ से समरन और शाबान ने 3-3 विकेट, जबकि देवांश ने 2 विकेट चटकाए। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉर्बेट क्रिकेट अकादमी की टीम काठगोदाम के गेंदबाज न...