हल्द्वानी, मार्च 17 -- जंग की तपिश :हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गैस आपूर्ति में आई कमी का असर अब रेलवे यात्रियों पर भी दिखने लगा है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित आईआरसीटीसी के अनुबंधित तीन कैंटीन और रेस्टोरेंट में एलपीजी सिलेंडर खत्म होने से चाय-कॉफी, रोटी-पराठे और कई लोकप्रिय खाद्य पदार्थ बनना बंद हो गए हैं। इससे रोजाना स्टेशन से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।काठगोदाम रेलवे स्टेशन के भीतर आईआरसीटीसी के अनुबंधित भोजनालय के संचालक धीरज सिंह ने बताया कि रोजाना 200-300 यात्रियों का भोजन, चाय, कॉफी आदि बनता है, अंतिम एक सिलेंडर बचा है, जो किसी भी वक्त खत्म हो सकते हैं। मंगलवार से यात्रियों के सामान्य भोजन देने का भी संकट खड़ा हो जाएगा। सिंह के अनुसार स्टेशन परिवर में भट्टी या लकड़ी से खाना बनाना संभव नहीं है...