हल्द्वानी, दिसम्बर 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में लोको पायलटों की 48 घंटे की भूख हड़ताल गुरुवार को संपन्न हो गई। दस सूत्रीय मांगों को लेकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 15-20 लोको पायलट बिना ट्रेनों के संचालन को बाधित किए बारी-बारी से भूख हड़ताल पर बैठे। ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) के आह्वान पर लोको पायलटों ने दो दिसंबर से चार दिसंबर सुबह 10 बजे तक 48 घंटे का उपवास किया। काठगोदाम में उपवास शाखा सचिव मो. अफसर अली के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उमेश चंद्र पांडेय और ललित नारायण मिश्र ने मो. अफसर अली, डीके सिंह, रवि रंजन राजश्री, राजेश कुमार, विनय कुमार यादव व दिनेश कुमार को जूस पिलाकर उपवास खुलवाया। इस दौरान रनिंग कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.