हल्द्वानी, जून 6 -- काठगोदाम। विद्युत वितरण उपखंड सुभाषनगर और सतर्कता इकाई (विजिलेंस) की टीम ने शनिवार को प्रतापगढ़ी क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है। उपखंड अधिकारी उज्ज्वल भास्कर और सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्या के नेतृत्व में टीम ने आयुष बिष्ट के परिसर में चेकिंग की। जांच के दौरान वहां करीब आठ मीटर केबल के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने केबल जब्त कर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की है। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा-135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...