हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। वहीं मुंबई सेंट्रल से यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन एक अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय और रेक संरचना के अनुसार ही चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.