काठगोदाम डिपो में सम्मान के साथ विदा हुए कर्मचारी नेता रघुवीर चौधरी
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ संवादाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में केंद्र प्रभारी एवं कर्मचारी नेता रघुवीर चौधरी और विशेष श्रेणी के चालक रघुवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। रघुवीर चौधरी ने 37 वर्ष और रघुवीर सिंह ने 17 वर्ष तक निगम की सेवा दी। समारोह में दोनों कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में रघुवीर चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का स्नेह और सहयोग जीवनभर याद रहेगा। रघुवीर सिंह ने भी सभी का आभार जताया। समारोह में मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी, सहायक महाप्रबंधक संजय पांडे, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी समेत आनंद बिष्ट, मनोज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.