देवरिया, मई 28 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर धौताल गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बांस की कोठ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी नंदकिशोर पुत्र बन्हु मंद बुद्धि के हैं। आरोप है कि करीब चार वर्ष पूर्व उनके पट्टीदार ने बहला-फुसलाकर उनकी जमीन अपनी बहू के नाम रजिस्ट्री करा ली थी। बाद में नंदकिशोर के बेटे बबलू को जब इसकी जानकारी हुई तो गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में विवादित जमीन को छोड़कर बाकी भूमि का बंटवारा किया गया, जिसमें तीन कट्ठा जमीन बबलू के...