कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। कांग्रेस ग्रामीण की ओर से एसआईआर प्रक्रिया में काटे गए वोटों को लेकर कार्यकर्ताओं की आपात बैठक हुई। अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विपक्ष के वोटों को कटवाया है। कांग्रेसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर लें तो काटे गए वोटों को फिर से जुड़वाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने बीएलओ पर अनावश्यक दबाव बनाकर काम कराया है। उमेश दीक्षित, सुमन तिवारी,आनंद वर्मा,सतीश दीक्षित, ममता तिवारी,रामनिवास पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...