भागलपुर, अप्रैल 28 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती में थर्मल पावर निर्माण को लेकर काटे गए पेड़ों का वन विभाग के अधिकारियों द्वारा खुला डाक किया गया। उक्त लकड़ी पेड़ वन विभाग की देख रख में कटवाया गया था। जिसमें जलावन तकरीबन 1400 घन मीटर एवं टिंबर 65 घन मीटर था। जिसकी नीलामी की गई। नीलामी में 33 व्यापारी पहुंचे थे। जबकि 17 व्यापारियों ने लकड़ी की खरीदारी की। खुले डाक में वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कंपनी कुमार सहित कहलगांव वन प्रक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मी भी थे। अधिकारियों ने बताया कि कि 11 मई को फिर से डाक होगा। यह भी पढ़ें- पेड़ों में आग लगाने की शिकायत, कार्रवाई की मांग डाक में उच्चतम दर लगाने वाले को लकड़ी दी गई है। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

हिंदी हिन्दुस्तान की ...