सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- सुलतानपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा है कि प्रकाशित हुई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम काटा गया है। इससे यही पता चल रहा है कि सत्तारूढ़ दल के दबाव में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर निष्पक्ष ढंग से नहीं हुआ है। काफी दिनों से जो जानकारी मिल रही थी कि समुदाय विशेष के लोगों का नाम मतदाता सूची से कटने के लिए भाजपा के लोग लगातार बीएलओ पर दबाव बना रहे थे। हम चुनाव आयोग/जिला निर्वाचन अधिकारी से मतदाता सूची से काटे गए उन नामों की लिस्ट की (कारण सहित) मांग करते हैं। राणा ने कहा कि इस एसआईआर की निष्पक्षता पर पहले से ही संदेह व्यक्त किया जा रहा था। अब बड़ी संख्या में नाम कटने से यह आशंका सही साबित हो रही है कि सरकार की मंशा साफ नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.