संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर के भेलीमंडी के पास शुक्रवार को एक दुकान के सामने स्थित पेड़ को कुछ लोग काट रहे थे। सुरक्षा में चूक की वजह से उसी दौरान पेड़ भरभरा कर रास्ते से गुजरे स्कूटी पर गिरा और चालक समेत दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया, वहां से एक घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरदहिया बाजार के रहले वाले 25 वर्षीय आयुष शार्म पुत्र राम भजन शर्मा एक निजी फाईनेंस कम्पनी में काम करते हैं। शुक्रवार को वह निजी बैंक में काम करने वाले मोहल्ले के ही 26 वर्षीय मित्र उज्ज्वल सिंह पुत्र हृदयनरायण के साथ सुबह दस बजे के करीब स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे। अभी दोनों बरदहिया बाजार से कोतवाली खलीलाबाद रोड पर स्थित भेलीमंडी के पास पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.