गढ़वा, फरवरी 6 -- सगमा। श्री बंशीधर नगर वन क्षेत्र के शारदा गांव में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरा पेड़ काट कर झाड़ियों में छुपाया हुआ जब्त किया है। वन रक्षी शशिकांत कुमार में बताया कि रेंजर प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर शारदा गांव में खैर, सिद्धा, बेल, धौरा, करासन व रोहिणा की अवैध रूप से कटाई कर छुपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...