पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर काझा कोठी परिसर, पार्क और तालाब विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में बढ़ती गंभीर अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही पूर्णिया नगर निगम, बनमनखी, नगर परिषद, कसबा नगर परिषद में कई सड़क और पानी निकासी के लिए नाला की जरूरत, पूर्णिया नगर निगम में मरंगा बायपास से बनभाग रोड के किनारे में लाइट लगाने के साथ नगर निगम की योजनाओं की जांच का आग्रह किया। सांसद ने विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जल्द पूरा करने के निर्देश सांसद ने अपने ज्ञापन में कहा कि पूर्णिया ...