नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध रखने वाली महिलाओं को लेकर एक बयान जारी किया है। उनके इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि किसी दूसरे के पति के साथ रिश्ते में रहने वाली महिलाएं फेमिनिस्ट नहीं हो सकतीं।पढ़िए तनीषा का पूरा बयान तनीषा ने लिखा, 'मेरा मानना यह है कि जो औरतें शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर रखती हैं, वे फेमिनिस्ट नहीं होतीं। असल में, वे औरतें, औरतों की ही दुश्मन होती हैं! क्योंकि किसी और के पति के साथ रहना उस आदमी की पत्नी का अपमान करना है। इसमें उस आदमी की भी गलती है। उसका चरित्र ठीक नहीं है! और जो औरतें शादीशुदा मर्दों के पीछे भागती हैं, वे बुरी होती हैं! उन्हें हमारे बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं बनना चाहिए! मैंने जो कहा, सो कहा!'क्या बोल रही ...