मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। भाजपा के दो दागी पदाधिकारियों को काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की अनुमति पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने पदमुक्त कर दिया है। जिसमें जिला मंत्री के पद पर श्याम सिंह यादव और जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रभूषण उपाध्याय शामिल हैं। बीरेंद्र प्रताप यदव उर्फ काजू यादवको जिला मंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने अपने फेसबुक पेज पर इसे साझा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...