नई दिल्ली, अगस्त 13 -- काजू खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि काजू का पौधा आखिर दिखता कैसा है और इसे घर पर उगाया जा सकता है या नहीं? अगर आपके पास खुली जगह, अच्छी धूप और थोड़ा धैर्य है, तो काजू का पौधा घर पर भी लगाया जा सकता है। हालांकि, काजू कोई ऐसा पौधा नहीं है जिससे कुछ ही हफ्तों में फल मिलने लगे। इसे बड़ा होने में समय लगता है और अच्छी देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप इसे शौक के लिए घर पर उगाना चाहते हैं, तो पौधा लगाने से लेकर पानी और मिट्टी तक कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं घर पर काजू का पौधा लगाने का आसान तरीका।1. काजू लगाने के लिए सही बीज चुनें आपको कच्चा और बिना भुना काजू का बीज चाहिए। कोशिश करें कि बीज ताजा हो और उसमें किसी तरह की खराबी या फफूंद ना लगी हो। यह भी पढ़ें- गुड़हल ...