दरभंगा, मार्च 18 -- कमतौल/जाले। जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा वार्ड एक में सोमवार देर रात भूमि विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान गांव के ही 56 वर्षीय अवधेश चौपाल के रूप में की गयी है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग जख्मी हुए हैं। मृतक पक्ष से पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र सन्नी देव चौपाल व पुत्री रागनी कुमारी और रानी कुमारी घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज अन्यत्र चल रहा है। जानकारी के अनुसार अवधेश चौपाल व राजा राम चौपाल (दोनों साढ़ू) के बीच आम के पेड़ की डाल काटने व मंजर तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन लौटने के दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें अवधेश जख्मी हो गए और रास्ते में...