फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच और महिला थाना सेंट्रल की टीम ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मस्जिद के काजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 50 हजार रुपये की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के सरियां गांव निवासी कमर राजा, मंसूरपुर चमरुआ गांव निवासी मोहम्मद शहनवाज और बथना डीह गांव निवासी सादमान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कमर राजा अपने गांव की मस्जिद में काजी के रूप में कार्य करता था। वर्ष 2022 में उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी। यह भी पढ़ें- घर के अंदर 3 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटनाल...