मेरठ, मार्च 27 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक जबरन घर में घुस आया और युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर आरोपी ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव बढ़ गया। पुलिस ने चमन और संजय पक्ष के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों का शांतिभग में चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.