बांदा, जनवरी 11 -- बांदा ,संवाददाता। थाना गिरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजीपुर की गौशाला में अव्यवस्थाओं की भरमार है। कड़ाके की सर्दी में आए दिन गोवंश मर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंशो को खाने के नाम पर मात्र सूखा पुआल दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व आयुक्त से स्थलीय निरीक्षण की मांग की है। महुआ बीडीओ डीसी प्रजापति का कहना है कि जिस डाक्टर की गोशाला में ड्यूटी लगी है वह डाक्टर एक माह से बीमार है। उनके बदले पैरावेट को देखभाल के लिए लगाया गया है। गोशाला में 120 गोवंश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...