बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया। शहर के काजीपुरा से एससी कॉलेज चौराहा तक की सड़क लम्बे समय से खराब हाल में पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि इसके मरम्मत के नाम पर अब तक लाखों रुपये का भुगतान हो चुका है। हालांकि काम मानक के अनुसार नहीं होने से यह कुछ दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। कचहरी और कलक्ट्रेट आने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते है लिहाजा उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...