काजीचक नहर के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
औरंगाबाद, सितम्बर 26 -- औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के काजीचक नहर के समीप अपराधियों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी शिवमंगल राम के 21 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में पड़े रितिक कुमार को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। परिजनों के बयान और जांच के बाद घटना के कारणों का खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.