नई दिल्ली, मई 28 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना की काजिपेट रेल निर्माण इकाई जल्द शुरू होगी। वैष्णव ने कहा कि शुरुआत में काजिपेट अगले पांच वर्षों में 200 अंतर-शहरी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा। इन रेलगाड़ियों को देशभर में 300 किलोमीटर तक की छोटी दूरी की यात्रा के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर यात्रा में कई पड़ाव होंगे जिससे कस्बों और शहरों के बीच सफर सुविधाजनक होगा। मंत्रालय ने कहा चाहे उच्च शिक्षा के लिए पास के शहरों की यात्रा करने वाले छात्र हों या स्वास्थ्य सेवा और काम से संबंधित जरूरतों के लिए आने-जाने वाले आम लोग हों, ये रेलगाड़ियां अंतर-शहरी यात्रा के लिए एक नया किफायती विकल्प बनेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...