प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए 'नवोन्मेष' कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के बाद काजल शुक्ला को 'मिस फ्रेशर' और विशाल सिंह को 'मिस्टर फ्रेशर' चुना गया। विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अध्ययन के साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डॉ. अलका मिश्रा, डॉ. अजीत सिंह और डॉ. बब्लू यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन हर्ष तिवारी और गुड़िया सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...